मुठभेड़ में ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग करने वाले 2 शूटर काबू, 1 घायल

भास्कर न्यूज | अमृतसर जंडियाला गुरु के वाल्मीकि चौक पर सोनू ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग करने वाले 2 शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ में काबू किया। एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी देहाती सुहेल मीर ने बताया कि आरोपियों की पहचान आकाश तेजपाल और विशालदीप सिंह निवासी नूर दी अड्डा के रूप में हुई है। आरोपियों से 2 पिस्तौल बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बीते 5 जनवरी को सोनू ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग की थी। इस संबंध में थाना जंडियाला में केस दर्ज किया था। जांच में पुलिस ने पहले ही 2 आरोपियों काविश अरोड़ा और महरबीर सिंह दोनों निवासी तरनतारन को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों ने ज्वेलरी शॉप की रेकी करने की बात कबूल की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *