मुण्डनवाड़ा कलां में बनेगा 33/11 केवी GSS:अंबेडकर छात्रावास की सीट बढ़कर 50 हुई, डिप्टी सीएम ने की घोषणा

वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए खैरथल-तिजारा जिले के लिए कई घोषणां की। इन घोषणाओं से सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब ट्रेनिंग की दो वर्ष की अवधि के दौरान यदि कोई कर्मचारी केंद्र या राज्य की अन्य सेवा में चयनित होता है और वर्तमान पद छोड़ता है, तो उससे वेतन-भत्तों की वसूली नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति तक बीमा कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में, मुण्डावर-खैरथल तिजारा स्थित अम्बेडकर अनुसूचित जाति छात्रावास की सीट क्षमता बढ़ाकर 50 की जाएगी। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएँ मिल सकेंगी। आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए मुण्डनवाड़ा कलां (मुण्डावर) में 33/11 केवी जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी। सड़क निर्माण के तहत, किशनगढ़बास क्षेत्र में लगड़बास से अमरसिंह के घर तक 1.5 किलोमीटर लंबी डामर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *