मुण्ड़ा में हुई ट्रेक्टर की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफास
जैतहरी। फरियादी उमेलाल राठौर पिता समारू राठौर उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मुण्डा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर द्वारा पुलिस चैकी वेंकटनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई की मेरा ट्रेक्टर दिनांक 11 मई 2025 के शुबह 3.00 बजे तक मेरे घर के सामने रोड़ किनारे खड़ा था शुबह 5.00 बजे उठा देखा तो मेरा ट्रेक्टर नही था ट्रेक्टर में कंल्टीवेटर बंधा हुआ था जो ट्रेक्टर थोड़ा पीछे करके करीव 10 मीटर दूर खोल दिया है कंल्टीवेटर वही पड़ा है ट्रेक्टर नही था कोई अज्ञात चोर मेरा ट्रेक्टर न्यू होलेण्ड़ कंपनी नीले रंग का किमती 664000 रूपये का चोरी कर ले गया है में ट्रेक्टर की तलाश आस पास जैतहरी, वेंकटनगर. खूंटा टोला, राजेन्द्रग्राम अनूपपुर तरफ अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ किया जो ट्रैक्टर नहीं मिला ट्रेक्टर की चाभी मेरे पास है। सूचना पर अपराध क्र. 192/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा थाना प्रभारी जैतहरी के मार्गदर्शन में मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाते हुए ग्राम तपटा, खूंटा टोला, जैतहरी तथा अलग अलग मार्गो के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये जो खूटाटोला से जैतहरी रोड पर अज्ञात आरोपियों द्वारा ले जाना पाया गया।


