मुरादाबाद में हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़का उठा ले गया:मां बोली- स्कूल आने-जाने पर छेड़ता था; गांव वालों ने किडनैप करते देखा है

मुरादाबाद में 10वीं की एक छात्रा को मुस्लिम युवक ने किडनैप किया। लड़की घर से स्कूल की किताब खरीदने के लिए 4 दिन पहले गई थी, फिर नहीं लौटी। वह लड़की को स्कूल आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान करता था। दिलशाद भी अपने घर से गायब है। लड़की के परिवार वालों ने दिलशाद के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि दिलशाद उनकी बेटी को किडनैप कर ले गया है। मुरादाबाद के इस मामले में हिंदू संगठन भी शामिल हो गए हैं। पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस को चेतावनी दी कि अगर लड़की नहीं मिली, तो प्रदर्शन होंगे। गांव में तनाव, लड़की लेकर दिलशाद का चचेरा भाई भी भाग चुका है
गांव के लोगों ने बताया कि दिलशाद का चचेरा भाई भी 6 महीने पहले भी एक हिंदू लड़की को भगा लाया था। बाद में धर्म परिवर्तन करके निकाह भी किया। वह लड़की अभी भी गांव में रहती है। अब यह दूसरा मामला है। पुलिस दिलशाद को ढूंढ रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। गांव में तनाव का माहौल है। मामला सोनकपुर के एक गांव का है। अब सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए… बेटी घर से किताब खरीदने निकली, फिर नहीं लौटी
लड़की की मां का कहना है- गांव में ही रहने वाले कय्यूम का बेटा दिलशाद मेरी बेटी को परेशान करता था। 11 फरवरी की सुबह 8 बजे बेटी घर से स्कूल गई थी। वह सोनकपुर के एक इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा है। स्कूल से घर आने के कुछ देर बाद बेटी किताब लेने की बात कहकर घर से बाहर गई। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। छात्रा से छेड़खानी करता था दिलशाद
मां का आरोप है- मेरे ही गांव का रहने वाला दिलशाद बेटी को परेशान कर रहा था। वो स्कूल आते-जाते उसको तंग करता था। हम लोग गरीब तबके से हैं। मेहनत-मजदूरी करके परिवार चला रहे हैं। बेटी ने यह बात हम लोगों को भी बताई थी। लेकिन, दिलशाद के परिवार का गांव में दबदबा है। इसलिए हम लोगों ने अपनी बेटी को ही समझा लिया। मां का कहना है कि बेटी ने बाद में शिकायत करनी भी बंद कर दी। दिलशाद को ही बेटी को लेकर जाते हुए गांव के लोगों ने देखा है। हिंदू परिवार बोले- चंडीगढ़ से अगवा कर धर्म बदलवाया
इस घटना से गांव में रहने वाले हिंदू परिवार आक्रोशित हैं। गांव में रहने वाले हिंदू समाज के लोगों का कहना है कि कय्यूम के परिवार का ही एक लड़का पहले भी गांव की सैनी बिरादरी की लड़की को चंडीगढ़ से अगवा कर लाया था। इसके बाद उसने लड़की का धर्म बदलवाकर उससे निकाह कर लिया था। लड़की आज भी मुस्लिम नाम के साथ इसी गांव में रह रही है। यह पूरे गांव के लिए बेइज्जती की बात है। गांव के लोगों का आरोप है कि इसी तरह इस लड़की को भी अगवा करके उसका धर्म बदलवाने की साजिश है। गांव में भीड़ जुटने लगी है और लोग जल्द आरोपी की अरेस्टिंग और लड़की की बरामदगी चाहते हैं। SP बोले-पुलिस लड़की की तलाश में जुटी
मुरादाबाद के SP ग्रामीण कुंवर आकाश का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें लड़की और लड़के की तलाश में जुटी हैं। फिलहाल लड़की के बारे में कुछ पता नहीं चला है। पुलिस जल्द लड़की को बरामद कर लेगी। ——————- ये खबर भी पढ़ें… JEE स्टूडेंट ने मोटिवेशन के लिए लिखा- ‘धैर्य रखो अदिति’, गोरखपुर में सुसाइड के बाद बड़े पापा ने रूम खोला तो स्लोगन देख रो पड़े टालमटोल भाड़ में जाए, जिम्मेदारी, खुद की देखभाल बहुमूल्य है लड़कियों… जैसे स्लोगन लिखकर हर वक्त अपने सामने रखने वाली अदिति अब इस दुनिया में नहीं है। उसे अपनी जिम्मेदारी का एहसास था। यह भलीभांति मालूम था कि उसके माता-पिता ने घर से इतनी दूर क्यों भेजा है? यही कारण था कि वह अपने मन को भटकने नहीं देना चाहती थी। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *