मुरिबहाल वार्षिक धनु यात्रा महोत्सव का समापन

भास्कर न्यूज | कांटाबांजी मुरीबहाल ब्लॉक स्तर पर छठा वार्षिक धनु यात्रा महोत्सव संपन्न हुआ। अंतिम दिन गुरुवार को यम दरबार, कंसवध नाटक का मंचन किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बच्स बेहरा ने किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष हरिबंधु मेहर थे। जबकि विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता और टिटिलागढ़ के सांसद प्रतिनिधि प्रशांत षड़ंगी, व्यवसायी पृथ्वीराज पात्र, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष और पत्रकार संघ मुरीबहाल के अध्यक्ष सुब्रत महाकुर, प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवजित सिंह सलूजा, प्रेस क्लब कांटाबांजी के सलाहकार आशीष खेतान, समिति के सदस्य संन्यासी पटेल, संपादक और खिलाड़ी रामरंजन पात्र थे। सात दिवसीय भव्य धनु यात्रा महोत्सव के दौरान मुरीबहाल गांव मथुरा नगरी और बनबहाल गांव गोपुरम में तब्दील हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। धनु यात्रा देखने के लिए दर्शकों की सुविधा के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई थी। धनु यात्रा में महाराज कंस की भूमिका लाठोर के आत्रात्रान सुनानी ने निभाई तथा उनके साथियों ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। इसके लिए मुरीबहाल पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंतजाम किए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *