मुरैना कलेक्टर बोले- रात 10 बजे लाउडस्पीकर बंद कराएं:नियमों का उल्लंघन करने पर जब्त करें; संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर CCTV लगवाने के आदेश

मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना ने सोमवार को टाइम लिमिट बैठक में विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों की समीक्षा की और अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए, विशेष रूप से रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्त पाबंदी लगाने को कहा। नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे और लाउडस्पीकर जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और जैमर लगवाने के आदेश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी को लापरवाही के लिए फटकार लगाई गई और 53 परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। लंबित शिकायतों और राजस्व वसूली पर सख्ती
बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने 50 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों का 50% समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली में कमी पर नाराजगी जताई गई और 14 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने का आदेश दिया गया। कलेक्टर ने अंबाह और मुरैना नगर की ई-गिरदावरी की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और संबंधित तहसीलदारों को नोटिस जारी करने को कहा। छात्रवृत्ति और आयुष्मान योजना की समीक्षा
कलेक्टर ने पिछड़ा वर्ग और ट्राइबल छात्रवृत्ति की प्रगति का आकलन किया और आयुष्मान भारत योजना के तहत 90% लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। एनएच-552 के तहत लंबित 372 भू-अर्जन मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश दिए गए। ईंट भट्टों पर श्रम नियमों का पालन न होने पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। बैठक में नर्सरी पुनः स्थापन, वक्फ बोर्ड संपत्तियों की समीक्षा और ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *