मुरैना में कंटेनर-स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत:अनियंत्रित होकर 200 मीटर दूर जा कर खेत में पलटा वाहन, चालक फरार

नूराबाद थाना क्षेत्र के बिचौला मालनपुर रोड पर बैंडा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी और कंटेनर में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। भिड़ंत के बाद कंटेनर घटना स्थल से 200 मीटर तक दूर जाकर एक खेत में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर स्कॉर्पियो सवार का शव मुश्किल से बाहर निकाला। शव को पीएम के लिए मर्चुरी में रखवाया है। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया । स्कॉर्पियो सवार की मौत मुरैना की बिचौला होते हुए मालनपुर भिंड पहुंचने वाली सड़क पर बैंडा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक MP06 CA 5944 और कंटेनर क्रमांक MP06 RC 2762 में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। घटना रविवार रात 11 : 15 बजे की है। दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत इतनी तेज थी कि कंटेनर 200 मीटर दूर घसीटता हुआ दूर खेत में जा गिरा। वहीं स्कॉर्पियो चालक बेटू उर्फ अर्जुन कंसाना निवासी सहराना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मौके पर ही मौत हो गई। बमुश्किल निकाला शव नूराबाद थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच हुई भिड़ंत में स्कॉर्पियो सवार की मौत हो गई स्कॉर्पियो से सिर्फ चालक ही सवार था । हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो में चालक का शव फंस गया तो बड़ी मुश्किल से स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से शव को गाड़ी से बाहर निकाला और फिर उसे मर्चुरी तक पहुंचाया जहां सुबह शव का पीएम किया जाएगा । कंटेनर चालक फरार नूराबाद थाना प्रभारी सौरभ पुरी के अनुसार कंटेनर और स्कॉर्पियो में भिड़ंत हुई है । स्कॉर्पियो चालक की मौत हुई है । शव का सुबह पीएम होगा । कंटेनर मौके से कुछ दूरी पर पलटा है चालक फरार है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *