मुरैना में चेंकिग के दौरान रेत से भरा ट्रक जब्त:पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक; गिरफ्तार

नूराबाद थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 44 पर चेकिंग के दौरान अवैध रेत से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हाईवे पर जेके टायर फैक्ट्री के पास चेकिंग प्वाइंट लगाया हुआ था। इसी दौरान मुरैना की ओर से ग्वालियर की तरफ जा रहा एक बिना नंबर का ट्रक टीम को दिखाई दिया। रुकने के बजाय तेज भगाया जब पुलिस टीम ने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया तो वह रुकने के बजाय ट्रक को और तेज गति से भगाने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया। पीछा करते हुए पुलिस ने ट्रक को बानमौर 6 नम्बर चौराहा पर रुकवाया। वहां वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में रेत भरी हुई पाई गई। पुलिस ने चालक से रेत परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे। दस्तावेज नहीं दे सका चालक कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अवैध परिवहन के मामले में चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई और ट्रक को राजसात करने की प्रक्रिया के लिए पुलिस ने वन विभाग को सूचना भेज दी है। वन जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई पुलिस का कहना है कि अब वन विभाग द्वारा वन जीव अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान टीम को देखकर चालक भागने लगा था, लेकिन सतर्कता से पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *