मुरैना में देवर-देवरानी और साले ने भाभी को पीटा:सिर में लगी चोट, आए 8 टांके; कोतवाली थाने में दोनों पक्षों की बहस

मुरैना कोतवाली थाना क्षेत्र की राठौर कॉलोनी में घरेलू विवाद देवर-देवरानी और उनके साले ने मिलकर सगी भाभी पर सरियों से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई और उसे आठ टांके लगाने पड़े। घायल महिला प्राथमिक उपचार के बाद शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंची, लेकिन वहां भी दबाव और हंगामे का सामना करना पड़ा। आरोप है कि मारपीट करने वालों के रिश्तेदार थाने परिसर में ही जबरन राजीनामा कराने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान कोतवाली में हुए हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ यह तीसरी बार मारपीट की गई है और अब वह किसी भी हालत में समझौता नहीं करेगी। इधर पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। सगी भाभी की मारपीट कोतवाली थाना क्षेत्र की राठौर कॉलोनी में रहने वाले नरोत्तम राठौर की पत्नी रेणु राठौर के साथ उसके ही ससुराल पक्ष ने मारपीट कर दी। घटना उस समय हुई, जब रेणु राठौर सुबह घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान घर की बिजली चली गई, जबकि आसपास के घरों में लाइट चालू थी। इस पर रेणु ने अपने बेटे को बिजली की जानकारी लेने भेजा। आरोप है कि जब बेटा पड़ोस में लाइट देखने गया, तभी रेणु के देवर सतीश राठौर, उसकी पत्नी प्रीति राठौर और प्रीति के भाई नरवर सिंह राठौर ने उसके साथ मारपीट कर दी। बेटे ने घर आकर मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रेणु जब सतीश से शिकायत करने पहुंची, तो तीनों ने मिलकर उस पर सरियों से हमला कर दिया। मारपीट में रेणु राठौर के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल बोली-तीसरी बार मारपीट की गई मारपीट में घायल रेनू राठौर के अनुसार उसके देवर सतीश देवरानी प्रीति साले नरवर ने उसके साथ यह तीसरी बार मारपीट की है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर मारपीट करते है। दो बार मैंने माफ कर दिया अब नहीं करूंगी । इसलिए एफआई आर कराने आई हूं। सिर में आठ टांके आए हैं। घायल रेनू राठौर अपने पति के साथ जब कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो देवर देवरानी की तरफ से जबरन राजीनामा का दबाव बनाने लोग आ गए और कोतवाली में भी धमकी देने लगे । इसका वीडियो भी सामने आया है । हैरानी की बात यह है दूसरा पक्ष कोतवाली में आकर हंगामा करता रहा लेकिन वहां कोई पुलिस कर्मी बाहर नहीं आया । मेडिकल के बाद कार्रवाई कोतवाली टीआई अमित भदौरिया के अनुसार मामले में कार्रवाई के लिए बोला है। मेडिकल होने के बाद कार्रवाई करेंगे। हंगामा कुछ नहीं हुआ, दोनों पक्ष के रिश्तेदार आकर आपसी सलाह कराने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें बाहर निकाल दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *