मुरैना में 200 किलो बदबूदार दही नष्ट कराया:अंबाह–पोरसा में खाद्य विभाग की छापेमारी, मावा-घी-पनीर के सैंपल लिए

होली के त्यौहार को देखते हुए जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर खाद्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को अंबाह और पोरसा तहसील में मिठाई दुकानों और डेयरियों पर छापेमारी की गई। खाद्य विभाग ने दो अलग-अलग टीमों का गठन कर अंबाह और पोरसा कस्बे में मिठाई एवं डेयरी प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान घी, पनीर, मावा, मिठाई और मिश्रित दूध के जांच सैंपल लिए गए। कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। पोरसा में यहां लिए गए सैंपल अंबाह में इन पर कार्रवाई होली तक जारी रहेगी सख्ती एडीएम अश्वनी कुमार वैश्य ने बताया कि होली के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को कार्रवाई का चौथा दिन रहा। आगे भी इसी तरह लगातार जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *