मुस्लिम चचेरी बहनों ने हिंदू चचेरे भाइयों से शादी की:वीडियो में कहा- छतरपुर एसपी साब, हमारे परिवार जान से मारने की धमकी दे रहे; सुरक्षा दें

छतरपुर में 9 फरवरी से लापता दो मुस्लिम चचेरी बहनों ने दो हिंदू चचेरे भाइयों से शादी कर ली। दोनों ने अपने पतियों के साथ वीडियो बनाकर रविवार को जारी किया। इसमें एसपी से सुरक्षा की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि हमारे ससुराल पक्ष को परेशान न किया जाए। वीडियो में युवतियों ने कहा- अगर उनके परिवार के लोगों को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी मायके पक्ष की होगी। मामला जिले के नौगांव का है। दोनों युवतियां एटीएम से रुपए निकालने के नाम पर घर से निकली थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत में लड़कियों को नाबालिग बताया था। उनका आरोप था कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही। समाज के महिला-पुरुष थाने पहुंचे और प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने अपने बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना था कि शिकायत के बावजूद पुलिस दूसरे पक्ष के आने का इंतजार कर रही थी, जिससे महिलाओं में आक्रोश फैल गया और हंगामा हुआ। वीडियो जारी कर कहा- हम सुरक्षित हैं, किसी दबाव में नहीं वीडियो में युवतियां कर हिंदू युवकों से शादी करने और अपनी मर्जी से घर छोड़ने की बात कह रही हैं। दोनों युवतियां खुद को बालिग बताते हुए कह रही हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से नगर के ही दो चचेरे भाइयों से शादी की है। उन्होंने कहा वे सुरक्षित हैं और किसी दबाव में नहीं हैं। पुलिस बोली- परिजन अपहरण की आशंका जता रहे थे टीआई बाल्मिक चौबे ने बताया कि दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज थी। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे थे। दोनों युवतियां बालिग हैं और चचेरी बहनें हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उनकी बरामदगी में लगी है। लड़कियों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये खबरें भी पढ़ें… नौगांव से दो मुस्लिम युवतियां पांच दिन से लापता छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से दो मुस्लिम युवतियां लापता हो गई हैं। घटना को पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। इससे परिजनों और मुस्लिम समाज में नाराजगी है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवतियां यूनियन बैंक में पैसे निकालने के लिए घर से निकली थीं। पढ़ें पूरी खबर… अशोकनगर में लव मैरिज की तो रिश्तेदारों पर हमला अशोकनगर के मुंगावली थाना क्षेत्र के महोली गांव में एक युवक और युवती ने भागकर शादी कर ली। इसी बात से नाराज युवती के परिजन ने युवक के रिश्तेदारों पर हमला कर दिया। मारपीट की और उनकी बाइक और घर की बाउंड्री तोड़ दी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *