मूल्यांकन परीक्षा में सभी महिलाएं शामिल हुईं

भास्कर न्यूज। नर्मदा शासकीय प्राथमिक शाला चोरलाडीह में नवसाक्षरों ने 23 मार्च को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम मूल्यांकन परीक्षा में 100 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें सातो बाई, फिरा बाई, भागवती बाई, मानकी बाई, नेगिहीन बाई, लीलाराम, राजिम बाई, ललिता बाई इन सभी आठों परीक्षार्थियों ने उल्लास परीक्षा केंद्र में आकर परीक्षा दिया। परीक्षा केंद्र में सभी परीक्षार्थियों को स्वल्पाहार कराया गया। गौरतलब है कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना को लेकर विशेष तौर पर तैयारी की गई थी। परीक्षा केंद्र में शाला के प्रधान पाठक शिव कुमार वर्मा, शिक्षक राघवेंद्र कुमार वर्मा, संकुल समन्वयक रवि प्रकाश तिवारी व अन्य स्टाफ मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *