अंबिकापुर | जनपद कार्यालय लुंड्रा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर डीजीएम–एचसीएम, केंद्रीय कार्यालय मुंबई अविनाश कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्रीय प्रबंधक अंबिकापुर रणधीर सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सीईओ–जनपद लुंड्रा, डीन कृषि महाविद्यालय, निदेशक कृषि विभाग, डीडीएम–नाबार्ड और 500 से अधिक स्वयं सहायता समूह (सीएचजी) सदस्य उपस्थित थे। बैंक की लुंड्रा, उदारी, धौरपुर, सीतापुर और लखनपुर शाखाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ई-केवाईसी डेस्क भी लगाया गया। डीजीएम अविनाश कुमार और क्षेत्रीय प्रबंधक रणधीर सिंह ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादकता सुदृढ़ करने में संस्थागत ऋण की भूमिका पर प्रकाश डाला। शिविर में किसानों, सीएचजी कार्यकर्ताओं, एनआरएलएम फील्ड कर्मियों और कृषि उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 45 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ।


