बांसवाड़ा| श्री गोविंद गुरु कॉलेज के सामने खेल मैदान में चल रहे मेगा ट्रेड फेयर में शहरवासी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मेले में इस बार हस्तशिल्प उत्पादों की बहुत बड़ी शृंखला मौजूद है। देश सभी हिस्सों से हस्तशिल्पी अपने हस्तनिर्मित उत्पाद लेकर यहां पहुंचे हैं। मेले का आयोजन जोधाणा पब्लिसिटी ने किया है। शॉपिंग के इस महाकुंभ में झूलों की विशाल रेंज के साथ मनोरंजन, शॉपिंग जोन और फूड जोन शामिल हैं। जिनका लुत्फ शहरवासी परिवार के साथ ले सकते हैं। मेले में डिस्काउंट के साथ कई आकर्षक स्कीम भी लॉन्च की जा रही हैं। मेले में फर्नीचर, किचन वेयर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, परफ्यूम, क्रोकरी, फैशन, फिटनेस, कंप्यूटर, शूज, कालीन, पर्दे, खिलौने, गद्दे, सोफे, चद्दरें, कारपेट, पानीपत का हैंडलूम, टेराकोटा के डेकोरेटिव आइटम, खुर्जा क्रॉकरी सहित कॉस्मेटिक, पर्स, साड़ी, अचार-मुरब्बे का सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध है।


