मेजबान कौआनार की टीम विजेता, डीके ने झटके 5 विकेट

भास्कर न्यूज | पोलमी ग्राम कौआनार में आदिवासी क्रिकेट क्लब कौआनार ने क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया। मैच का फाइनल मुकाबला कामठी टीम के साथ खेला गया। खेले गए रोमांचक मुकाबले में मेजबान कौआनार टीम ने कामठी पर दमदार जीत दर्ज की। 8 ओवर के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पहले बल्ले से संदीप परस्ते ने तूफान मचाया, फिर गेंद से डीके चेचाम ने कहर बरपाया। नतीजा 85 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी कामठी टीम बिखर गई। कौआनार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। पावरप्ले जैसा माहौल हर ओवर में बाउंड्री देखने को मिली। कौआनार के खिलाड़ी संदीप परस्ते ने 16 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाए। उनकी पारी में जमकर चौके- छक्के लगे। सामने जो भी गेंदबाज आया, संदीप ने लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। दूसरी ओर लखन चेचाम ने 5 गेंदों में 15 रन बनाकर रन गति को और तेज किया। 8 ओवर में कौआनार ने 85 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। मैच के दौरान सटीक यॉर्कर, चकमा देती गेंद से चेचाम ने चटकाए विकेट लक्ष्य का पीछा करने उतरी कामठी टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। कौआनार के गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन पकड़ी। इसी बीच डीके चेचाम ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने अपने 2 ओवर में 5 विकेट झटक लिए। सटीक यॉर्कर, चकमा देती गेंदें और तेज रफ्तार कामठी के बल्लेबाज एक-एक कर आउट होते गए। मध्य ओवरों में मैच पूरी तरह कौआनार के पक्ष में चला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *