मेटल रीसाइकलिंग करने वाली कंपनी में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू, सुपरवाइजर बोला- शोर्ट सर्किट से हुआ हादसा

भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र में संचालित राजमहल रीसाइकलिंग कंपनी में सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे आग लग गई। इस आग से कंपनी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी में मेटल को रीसाइकलिंग करने का काम किया जाता है। आग लगने के समय कंपनी में लगभग 7 से 8 मजदूर काम कर रहे थे। दमकल की गाड़ियों ने किया आग बुझाने का प्रयास आग की सूचना मिलते ही खुशखेड़ा रीको, भिवाड़ी और तिजारा से दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे बाद रात साढ़े 9 बजे आग पर काबू पा लिया। हालांकि, कंपनी से अभी भी धुआं निकल रहा है। सुपरवाइजर ने बताई घटना की जानकारी कंपनी में काम करने वाले सुपरवाइजर विनीत जैन ने बताया- शाम करीब 7:30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मजदूरों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग बेकाबू हो गई। तुरंत रिको फायर स्टेशन और खुशखेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *