झारखंड के सरायकेला में भोलाडीह स्थित मेटालसा कंपनी के मजदूरों ने हड़ताल कर दी है। मजदूर, कंपनी के एचआर अरशद अली और प्लांट हेड शशि कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मेटालसा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राजीव पांडेय के अनुसार, कंपनी प्रबंधन मजदूरों का शोषण कर रहा है। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को मजदूरों से जबरन यूनियन विरोधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। मजदूरों को बिना वेतन के रोजाना 3 से 5 घंटे का ओवरटाइम करना पड़ता है। कंपनी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। वर्क स्टैंडिंग ऑर्डर की प्रति नोटिस बोर्ड पर नहीं लगाई जाती। प्रबंधन व्हाट्सएप के जरिए 5 मिनट में नई नीतियां लागू कर देता है। नाइट शिफ्ट अलाउंस भी नहीं दिया जाता है। यूनियन की प्रमुख मांगें हैं


