मेड़ता के 5 पार्षदों ने जॉइन की BJP:राजनीतिक घटनाक्रम के बीच 3 कांग्रेसी और 2 निर्दलीय पार्षदों ने पाला बदला

नागौर जिले के मेड़ता में नगर पालिका का चेयरमैन बदलने के 6 दिन बाद 3 कांग्रेसी और 2 निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा जॉइन कर ली। नागौर भाजपा जिला मुख्यालय में मेड़ता सिटी नगरपालिका के 5 पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला ने पांचों पार्षदों को भाजपा का दुपट्‌टा पहनाकर उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा ने बताया- मेड़ता सिटी में पालिकाध्यक्ष बदलने के बाद पार्षदों ने भी भाजपा में भी आस्था जताई है। भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में कांग्रेस पार्षद विजय जांगिड़, कांग्रेसी पार्षद ओमप्रकाश गहलोत, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षद दिलीप टांक, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षद महेंद्र सिंह चौहान, कांग्रेसी पार्षद व पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रामसुख चौधरी ने भाजपा जॉइन की है। भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों का कहना है कि चेयरमैन बदलने से पहले कांग्रेस से चेयरमैन होते हुए भी इनके वार्डाें में विकास कार्य नहीं हुए। इसलिए चेयरमैन बदलने से विकास कार्यों की गति बढ़ने की उम्मीद बंधी है। इस मौके पर ओबीसी जिलाध्यक्ष मगनीराम सांखला, पुष्पा बागड़िया, मंडल महामंत्री बजरंगलाल शर्मा आदि मौजूद थे। मेड़ता सिटी नगरपालिका का गणित मेड़ता सिटी नगरपालिका में कुल 40 पार्षद हैं। 2 पार्षद पहले से निलंबित हैं। भू खंड पट्‌टे के मामले में डीएलबी 30 अगस्त को पालिकाध्यक्ष कांग्रेसी पालिकाध्यक्ष गौतम टांक को निलंबित कर दिया गया था। उसके बाद उपाध्यक्ष सलीम मोयल ने पदभार संभाला, हाल ही में 23 दिसंबर को सलीम मोयल ने भी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। इसके बाद डीएलबी ने पार्षद पवन परतानी को 60 दिन के लिए पालिकाध्यक्ष नियुक्त किया है। इधर निलंबित चेयरमैन गाैतम टांक ने डीएलबी के सस्पेंशन ऑर्डर को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसकी सुनवाई 6 जनवरी को है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *