मेडिकल कॉलेज फैकल्टी, छात्र और डॉक्टरों के बीच क्रिकेट मैच:वेद ऑफिशियल टीम और पैरामेडिकल की टीम ने जीत दर्ज की

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में सात दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘नक्षत्र 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी, छात्र और डॉक्टरों की टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेले जा रहे हैं। शनिवार को रामसरा मैदान में हुए मुकाबले में वेद ऑफिशियल टीम ने 40 रनों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच वेद ऑफिशियल और 2024 बैच के मेडिकल छात्रों की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेद ऑफिशियल ने सात ओवर में 71 रन बनाए। जवाब में, वेद ऑफिशियल टीम के कप्तान वेदप्रकाश ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने दो ओवर में दो विकेट लेकर मेडिकल स्टूडेंट की टीम को मात्र 31 रनों पर समेट दिया। इस तरह वेद ऑफिशियल ने यह मुकाबला 40 रनों से जीत लिया। इससे पहले दिन का पहला मुकाबला डीबीएच ऑफिशियल और पैरामेडिकल की टीम के बीच हुआ। पैरामेडिकल टीम ने पहले खेलते हुए 118 रन बनाए, जिसके जवाब में डीबीएच की टीम केवल 59 रनों पर सिमट गई। मैचों से पूर्व मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया। डॉ. पुकार ने स्वयं भी बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। डॉ. पुकार ने बताया कि ‘नक्षत्र 2026’ के तहत 25 फरवरी तक विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें खो-खो में गर्ल्स और बॉयज की 4-4 टीमें, कबड्डी में गर्ल्स की 2 और बॉयज की 8 टीमें, फुटबॉल में बॉयज की 8 टीमें, बास्केटबॉल में बॉयज की 4 और गर्ल्स की 3 टीमें, तथा वॉलीबॉल में बॉयज की 11 और गर्ल्स की 5 टीमें भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त बैडमिंटन एकल-डबल के लिए बॉयज और गर्ल्स की 250 प्रविष्टियां, लूडो के लिए 300 और चेस के लिए 200 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। डॉ. पुकार ने यह भी बताया कि 26 से 28 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए छात्र-छात्राएं पूर्वाभ्यास कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *