भास्कर न्यूज | झालावाड़ झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पास आउट विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्साह, उमंग एवं भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. संजय पोरवाल रहे, जबकि विशिष्ट डॉ. ऋषि दीवान सहित महाविद्यालय के कई चिकित्सक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। अपने डॉ. पोरवाल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए चिकित्सा पेशे को सेवा और समर्पण का मार्ग बताया। समाज के प्रति संवेदनशील चिकित्सक बनने का आह्वान किया। वहीं डॉ. दीवान ने नैतिक मूल्यों और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान बैच 2021 के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत-संगीत एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर अपने वरिष्ठों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। बैच 2020 के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए जूनियर्स को निरंतर परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने का संदेश दिया।


