भास्कर न्यूज | कोरबा स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज कोरबा में वार्षिक खेल समारोह काइनेटिक्स 2026 का शनिवार को पहले दिन शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान कॉलेज के डीन डॉ. केके सहारे, एमएस डॉ. गोपाल कंवर, असिस्टेंट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविकांत जाटवर समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मेडिकल स्टूडेंट मौजूद थे। 14 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित समारोह में मेडिकल स्टूडेंट आउटडोर गेम्स, इंडोर गेम्स के साथ ही एथलेटिक्स व फन गेम में भाग लेंगे।


