मेडिकल कॉलेज में सीनियर जूनियर स्टूडेंट्स में विवाद:जूनियर स्टूडेंट्स को गालियां दी और पीटा, लड़की ने पुलिस में दी शिकायत

भरतपुर के जगन्नाथ मेडिकल कॉलेज में दो जूनियर और सीनियर स्टूडेंट्स के बीच विवाद हो गया। सीनियर स्टूडेंट्स ने एक जूनियर स्टूडेंट की पिटाई भी कर दी। इस मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि अभी मामले की जांच कर रहे हैं कि यह मामला रैकिंग में आता है या नहीं, साथ ही दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जा रही है। इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज से रैकिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर को गालियां दी और पीटा जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल अजय कुकरेजा ने बताया कि दो ग्रुप के बच्चों में बेडमिण्टल टूर्नामेंट्स की तारिख को लेकर विवाद हो गया। कुछ सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर स्टूडेंट्स को बुरा भला बोला और पिटाई कि, उसके लिए विवाद हुआ है। जूनियर से कल हमने बात की थी उन्होंने माफ़ी मांगी थी। हम इस विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों पक्षों की हो रही काउंसलिंग इस मामले को रैंकिंग की डेफिनेशन के हिसाब से देखते हैं। यह विवाद रैंकिंग में आता है या नहीं, अभी तो, इस विवाद को सुलझाने और पूरे मामला जानने की कोशिश कर रहे हैं। जूनियर स्टूडेंट्स ने 4-5 स्टूडेंट्स के नाम दिए हैं। काउंसलिंग की जा रही है। जूनियर लड़की स्टूडेंट ने सेवर थाने में शिकायत दी है लेकिन, इस काउंलिंग के ऊपर डिपेंड करता है। यहां पर क्या फैसला होता है। रैंकिंग की शिकायत होती है तो, कॉलेज को पहले जांच करनी होती है। उसके हिसाब से ही रिपोर्ट देनी होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *