मेडिकल कॉलेज में 22 से 4 दिन होंगी खेल प्रतियोगिताएं

चूरू | राजकीय मेडिकल कॉलेज में 22 से 28 फरवरी तक 7 दिवसीय नक्षत्र 2026 का आयोजन होगा। प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने बताया कि 22 से 25 फरवरी तक विभिन्न खेल स्पर्धाएं होंगी। खो-खो में गर्ल्स व बॉयज की 4-4 टीमें, कबड‌्डी में गर्ल्स की 2 एवं बॉयज की 8 टीमें भाग लेंगी। क्रिकेट में बॉयज की 16 एवं गर्ल्स की 3 टीमें, फुटबॉल में बॉयज की 8 टीमें, बास्केटबॉल में बॉयज की 4 एवं गर्ल्स की 3 टीमें एवं वॉलीबॉल में बॉयज की 11 एवं गर्ल्स की 5 टीमें भाग लेंगी। बैडमिंटन एकल-डबल के लिए बॉयज व गर्ल्स की 250 प्रविष्टि, लूडो के लिए 300, चेस के लिए 200 प्लस प्रविष्टि आ चुकी हैं। प्रिंसिपल डॉ. पुकार ने बताया कि 26 से 28 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसका पूर्वाभ्यास विद्यार्थी कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *