मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन ब्लॉक गोनियाना की मासिक बैठक वैद्य धनवंतरी भवन, नेहिया वाला में ब्लॉक प्रधान डॉ. गुरजंट सिंह सिविया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत डॉ. जसविंदर सिंह (महिमा सरजा) के चाचा अजीब सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। जिला सरपरस्त डॉ. बूटा सिंह सिविया, 11 सदस्यीय कमेटी के चेयरमैन डॉ. लखविंदर सिंह जौहल, सरपरस्त डॉ. सुखदेव सिंह जीदा, चेयरमैन डॉ. हरनेक सिंह बलाहड़ (महिमा), वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. बख्तौर सिंह (नेहिया वाला), खजांची पवन कुमार गर्ग, वरिष्ठ सदस्य डॉ. कत्तर सिंह (गंगा), डॉ. गुरतेज सिंह (आकल्या) तथा डॉ. नछत्तर सिंह (खेमूआना) सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे। वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. बख्तौर सिंह नेहिया वाला ने डॉक्टर साथियों से अपील की कि वे अपनी जानकारी और अनुभव के अनुसार मरीजों का उपचार करें तथा प्राथमिकता के आधार पर देसी नुस्खों और आयुर्वेदिक दवाइयों का भी समुचित उपयोग करें। अंत में ब्लॉक प्रधान डॉ. गुरजंट सिंह सिविया ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया। बैठक का संचालन महासचिव डॉ. गुरतेज सिंह जीदा ने किया।


