मेडिकल यूनिट बस में इलाज के दौरान तोड़फोड़:नशे में धुत युवक ने फेंके पत्थर, जमकर मचाया उत्पात, बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में मेडिकल यूनिट बस में तोड़फोड़ की गई है। घटना बुधवार सुबह 11.30 बजे की है, जब शहर के आमापारा कलामंच के पास मेडिकल यूनिट बस में वार्डवासियों का इलाज किया जा रहा था। इसी दौरान नशे में धुत एक नशेड़ी युवक ने मेडिकल बस में डंडे और पत्थर से तोड़फोड़ की और करीब आधे घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। घटना के बाद पुलिस ने आमापारा के आरोपी युवक तरुण रात्रे (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। अंदर में इलाज चल रहा था, बाल-बाल बचे – कपिल देव
मेडिकल यूनिट वाहन के जिला समन्वयक कपिल देव साहू ने बताया कि वाहन के अंदर मरीजों का इलाज चल रहा था। इसी दौरान तोड़फोड़ होने लगी। गनीमत रही कि किसी को पत्थर और डंडा लगा नहीं। बस में डॉक्टर, नर्स सहित पूरे मेडिकल स्टाफ मौजूद थे। घटना के बाद बालोद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। केबिन अंदर कांच टूट कर गिरा – डॉ. सुदीप कुमार
डॉ. सुदीप कुमार तुरे ने बताया कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत स्लम बस्ती और उन मोहल्ले में जहां के लोग रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल नहीं जा पाते। वहां स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए मेडिकल यूनिट की बस चलाई जा रही है। आमापारा के लोगों का इलाज किया जा रहा था। मैं अपने केबिन पर था। अचानक कांच टूटा और नीचे गिरा। बाहर देखा तो कोई कांच तोड़ रहा था। हम दौड़ते हुए गए और उस युवक को पकड़े। इस तोड़फोड़ से वाहन को काफी नुकसान हुआ है। स्वास्थ्य सेवा के लिए मिली यह गाड़ी काफी महंगी होती है। इसे नुकसान पहुंचाना सही नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *