कोंडागांव में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई की है। सहायक औषधि नियंत्रक की टीम ने माकड़ी और बड़ेराजपुर ब्लॉक के 14 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में मिले। बांसकोट स्थित पूजा मेडिकल स्टोर में शेड्यूल H1 और नियंत्रित दवाओं के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली। इस पर दुकान संचालक को नोटिस जारी किया गया है। कोंडागांव शहर के शिवांमृता मेडिकल स्टोर से टेलिस्टा 20 दवा के नमूने जांच के लिए रायपुर भेजे गए हैं। एक दुकान में बुस्कोगास्ट इंजेक्शन अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था। इसकी रिपोर्ट राज्य के प्राइस मॉनिटरिंग रिसोर्स यूनिट को भेजी गई है। डॉक्टर की पर्ची पर ही MTP किट बेचने के निर्देश औषधि निरीक्षक ने सभी दुकानदारों को दवाओं के दस्तावेज नियम से रखने के निर्देश दिए हैं। नारकोटिक दवाएं और MTP किट केवल पंजीकृत डॉक्टर की पर्ची पर ही बेचने को कहा है। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध दवा व्यापार रोकने के लिए ऐसी जांच नियमित रूप से जारी रहेगी।


