मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित:समता सैनिक दल ने कराया भीम जागरण सामाजिक जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन

धौलपुर के विपरपुर गांव में समता सैनिक दल द्वारा भीम जागरण सामाजिक जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए गायक कलाकारों ने गायन कला के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को छोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समता सैनिक दल के राष्ट्रीय सचिव बी के कंचन बौद्ध नहीं बताया कि विपतपुर गांव में 86वां भीम जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रामनाथ पोसवाल पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुजुर्ग नत्थी लाल बाबा ने की। राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि मुरैना से बुद्ध गाथा वाचक सुमन प्रताप बौद्ध, भिंड से राजेश बौद्ध, फिरोजाबाद से शिवानी बौद्ध, धौलपुर से जगन्नाथ गौतम, आरती बौद्ध, आयना कंचन बौद्ध और दिनेश टाइगर के द्वारा गायक कला के जरिए सामाजिक कुरीतियों को छोड़ने का संदेश दिया गया। समता सैनिक दल के राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गांव में गत वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं-12वीं में जो अच्छे नंबरों से पास हुए मेधावी छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर मनिया, टांडा, फिरोजपुर, धर्मपुरा, सैंपऊ, दूबरा, अल्हेपुरा, दरियापुर, तोर, मुस्तफाबाद, बरेलपुरा सहित कई गांव से हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *