मेनरोड; अक्सर होता है सड़क जाम

बाबानगर; बांस के सहारे बिजली लाइन बोकारो | चास के बाबा नगर के लोग आज भी बांस के सहारे ही बिजली कनेक्शन लेने को विवश हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आंधी पानी आने पर तार समेत बांस गिर जाता है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। हादसे की भी संभावनाएं रहती है। हालांकि लोगों ने सिमेंट का पोल लगाने की मांग किया, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।- बिजय सिंह, बाबा नगर। चास; बायो-टॉयलेट का नहीं होता उपयोग महिला कॉलेज; सड़क पर गंदगी का अंबार बोकारो | मेनरोड चास में प्रत्येक दिन जाम लगता है। इसके कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क में ही वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है, जबकि फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा रहता है। इससे आने-वाले वाहन अक्सर फंस जाते हैं, जिसकी वजह से घंटों जाम रहता है। मेनरोड से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन भी गंभीर नहीं है, जबकि निगम प्रशासन यहां कार्रवाई करने से भी कतराता है।- संतोष चौधरी, मेनरोड।
जनता की आवाज कॉलम के जरिए आप भी अपनेआसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9123463209 पर वॉट्सएप करें या jantakiawazjp@gmail.com पर मेल करें। बोकारो | मेनरोड स्थित भालोटिया गली के मुहाने पर एक बायो-टॉयलेट स्थापित है। ताकि दूर से आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। लेकिन यह बेकार पड़ा हुआ है। इसकी स्थिति ऐसी हो गई है कि ना तो इसमें पानी की व्यवस्था है और ना ही सफाई होती है। दुकानदार व कर्मचारी भी सड़क किनारे ही शौच करते हैं, इससे शर्मिंदगी होती है। – अभिषेक कुमार, मेनरोड। बोकारो | चास महिला कॉलेज के सामने ही एक डस्टबिन लगा हुआ था। वह गायब है। इस कारण सड़क के किनारे ही लोग कूड़ा कचरा फेंककर गंदगी का अंबार लगा रहे हैं। सड़क से गुजरने वाले राहगीर हो या फिर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं, उन्हें नाक पर रूमाल रखकर सड़क पार करना पड़ता है। नियमित कचरा का उठाव व सड़क की सफाई भी नहीं की जाती है। – गुड्‌डू, चास।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *