मेन रोड के गड्ढों की कराई गई मरम्मत

नर्मदा| ग्राम नर्मदा से साल्हेवारा मेन रोड पर ग्राम पैलीमेटा में रोड पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके कारण कई लोग गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। उक्त समस्या के समाधान के लिए स्थानीय दुकानदारों ने मिलकर सीमेंट, गिट्टी डालकर रोड पर हुए गड्ढों का मरम्मत कार्य किया। सड़क से ग​ड्ढों के मरम्मत होने से दुर्घटना की आशंका कम हो गई। इस कार्य में नेहरू जंघेल, संतराम सेन, अचनलाल प्रजापति, कामराज जंघेल, यशवंत साहू, खेमलाल, मोहनू साहू, आसाराम ने योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *