छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में मेयर चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय के लिए चुनावी माहौल बनाने और जनता से वोट मांगने CM विष्णुदेव कल जगदलपुर पहुंच रहे हैं। वे यहां एयरपोर्ट से लेकर गोल बाजार, दंतेश्वरी मंदिर, संजय मार्केट से लेकर चांदनी चौक तक रोड शो करेंगे। संजय के पक्ष में जनता से वोट मांगेंगे।


