मेयर प्रमिला मेहरा ने सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का लिया आशीर्वाद

गिरिडीह |गिरिडीह नगर निगम से मेयर पद पर निर्वाचित हुई प्रमिला मेहरा शनिवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुलाकात की। जहां मुख्यमंत्री व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उन्हें बड़ी बहुमत से जीत के िलए उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ में स्थानीय िवधायक सह राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद थे। प्रमीला मेहरा ने विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ मुलाकात कर दोनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने प्रमिला मेहरा को जीत की बधाई देते हुए कहा कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार दी जाएगी, ताकि शहर की पहचान पूरे राज्य में अग्रणी श्रेणी में पहुंचे। सीएम ने आश्वस्त किया कि उनके लिए बेहतर काम करने का यह सुनहरा अवसर है। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि नगर निगम चुनाव के बाद अब गिरिडीह शहर के विकास में कई नए काम शुरू होंगे और शहर को नई दिशा मिलेगी। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, प्रणव वर्मा, अजीत कुमार पप्पू, मो. फरदीन अहमद, योगेश कुमार दास, शाहनवाज हुसैन सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *