मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी फाइनेंसर हरदीप सिंह की शिमला में संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। 42 साल के हरदीप पत्नी, बेटी के साथ नए साल पर शिमला घूमने गए थे। मंगलवार को मेरठ में परिजनों को हरदीप सिंह की मौत की खबर मिली। परिवार में हड़कंप मच गया। वहीं हरदीप की बहनों ने अपनी भाभी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। पत्नी ने फोन कर दी पूरी जानकारी
सरधना रोड स्थित सुभाषपुरी निवासी हरदीप सिंह फाइनेंस का काम करते थे। 12 साल पहले हरदीप की शादी निशा से हुई थी। नया साल मनाने के लिए हरदीप पत्नी निशा और बेटी प्रीत के साथ शिमला गए थे। मंगलवार को पत्नी निशा ने फोन कर हरदीप सिंह की विवाहित बहन गुरदीप को यह बुरी खबर सुनाई। हरदीप की बहन थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई।


