मेरठ महोत्सव में हेमामालिनी की नृत्य प्रस्तुति:तस्वीरों में देखिए ड्रीमगर्ल का गंगा अवतार, क्रांतिधरा पर दिया नदियों के संरक्षण का संदेश

ड्रीमगर्ल हेमामालिनी को मेरठ वासियों ने जब पुण्य सलिला मां गंगा के रूप में देखा तो मंत्रमुग्ध हो गए। दर्शक दीर्घा में बैठे सैकड़ों हाथों ने नमन कर मां गंगा को प्रणाम किया। तालियों की गड़गड़ाहट से प्रांगण गूंज उठा। मैं पुण्य सलिल हूं गंगा, मैं मोक्षदायिनी गंगा..इन पंक्तियों से स्टेज गूंज उठा। मशहूर पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में पगी इन पंक्तियों पर नृत्य करते हुए हेमामालिनी ने सभी को नयनाभिराम कर दिया। प्रस्तुति के साथ मां गंगा की कथा शनै: शनै: आकार पाती चली गई। दर्शक गंगा की लहरों में डूबते, उतरते चले गए। संगीत सम्राट स्व. रविंद्र जैन के संगीतबद्ध गीतों को सुरेश वाडेकर, शंकर महादेवन और अंत में मीका सिंह की आवाज में पिरोया गया। मंच पर एक एक कर गंगा के जीवन का हर दृश्य अंकित होता गया। अंत में हेमामालिनी ने मेरठवासियों से संकल्प लिया कि सभी मिलकर गंगा को स्वच्छ, निर्मल, धवल रखें। उसकी पुण्यता को बरकरार रखेंगे। क्रांतिधरा वासियों ने भी वादा किया कि इस संकल्प के प्रति वो कटिबद्ध हैं। हेमामालनी की प्रस्तुति की ये तस्वीरें देखिए..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *