मेरठ में आकांक्षा की शादी शहवाज से होने पर बवाल:दुल्हन बोली- मैं सनातन को नहीं मानती; चाचा ने कराया धर्मांतरण का केस

मेरठ में एक हिंदू युवती मुस्लिम युवक से शादी करना जा रही है। इसको लेकर पहले हिंदूवादी नेताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद मंगलवार को युवती के चाचा ने भी इस शादी पर आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई है। युवती बैंक में क्लर्क है। उसका लिसाड़ी गेट में रहने वाले एक युवक से 6 साल से अफेयर है। दोनों 13 फरवरी को शादी करने वाले हैं। शादी के कार्ड भी बंट गए है। हालांकि, शादी के कार्डों पर दूल्हे का नाम अलग-अलग लिखा है। वहीं, युवती ने कहना है- मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं। मैं अंबेडकरवादी हूं और बौद्ध धर्म मनाती हूं। मामला मेरठ के गंगानगर का है। पहले शादी के दोनों कार्ड की तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला गंगानगर में रहने वाली आकांक्षा एक बैंक में काम करती है। उसका लिसाड़ी गेट में रहने वाले शाहवाज से करीब 6 साल से अफेयर चल रहा है। दोनों की 13 फरवरी को शादी होनी है। शादी के कार्ड भी छप गए हैं। आकांक्षा की तरफ से छपे कार्ड में दूल्हे का नाम साहिल लिखवाया गया था, जबकि दूल्हा पक्ष के कार्ड में शाहवाज राणा नाम छपा था। वहीं, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर हिंदू युवती की विधर्मी से शादी नहीं होने देंगे। हिंदू संगठन के लोग बेवजह इसे मुद्दा रहे
वहीं, आकांक्षा ने खुद को सनातनी मानने से इनकार कर दिया। उसने कहा- मैंने बौद्ध धर्म अपना लिया है। हिंदू संगठन के लोग बेवजह इसे मुद्दा बना रहे हैं। सचिन सिरोही समेत कुछ लोग मुझे बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। उसने चेतावनी दी कि अगर मुझे किसी तरह की समस्या हुई, तो इसके जिम्मेदार हिंदूवादी नेता ही होंगे। चाचा ने कहा- भतीजी को फंसाया जा रहा
दूसरी ओर, आज सुभाष नगर में रहने वाले आकांक्षा के चाचा प्रेमचंद, हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही के साथ गंगानगर थाने पहुंचे। भतीजी की शादी के विरोध में शिकायत दी। चाचा ने कहा- भतीजी को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के जाल में फंसाया गया है। प्रॉपर्टी को लेकर भी साजिश हो सकती है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। भतीजी का ‘माइंड वॉश’ किया गया है। ‘लव जिहाद’ के मामलों में कई लड़कियों को बाद में पछताना पड़ता है। चाचा की शिकायत पर गंगानगर थाना पुलिस ने धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों और शादी के कार्ड्स में अलग-अलग नामों की गहराई से पड़ताल कर रही है। अब पढ़िए दुल्हन आकांक्षा ने जो बताया उधर, आकांक्षा ने अपने चाचा पर आरोप लगाया है कि वह उसकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं। इसी वजह से बेवजह विवाद खड़ा कर रहे। वह सनातनी नहीं, बल्कि अंबेडकरवादी है। यह शादी बौद्ध रीति-रिवाज से होगी। आकांक्षा ने कहा- मैं बालिग हूं और अपनी इच्छा से शादी का फैसला ले रही हूं। मैं बौद्ध धर्म को मानती हूं। हम दोनों के परिवार इस रिश्ते से सहमत हैं। कुछ लोग बेवजह मामले को अलग दिशा दे रहे हैं। उसने यह भी कहा कि दूल्हे का नाम और पहचान हमारे परिवार को पहले से पता है। निकनेम से बुलाना कोई नई बात नहीं। बैंक जाते समय रास्ते में रोकाकर किया गया परेशान
आकांक्षा ने आरोप लगाया- हिंदूवादी संगठन के लोग बैंक्वेट हॉल मालिक पर बुकिंग कैंसिल करने का दबाव बनाकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। मुझे बैंक जाते समय रास्ते में रोका और परेशान किया जा रहा। बैंक्वेट हॉल वाले भी हंगामे की आशंका से डरे हैं और बुकिंग रद्द करने की बात कह रहे। लेकिन, मैं साहिल से ही शादी करूंगी। दुल्हन की मां ने भी किया बेटी का समर्थन
आकांक्षा की मां लता गौतम ने भी बेटी की शादी का समर्थन किया है। मैंने ही लड़के को ‘साहिल’ नाम निकनेम के तौर पर दिया था, जिसे शादी के कार्ड पर छपवाया गया। हम लोग लड़के के पूरे परिवार को जानते हैं। लव जिहाद जैसा कोई मामला नहीं। मेरे देवर के आरोप निराधार हैं। आकांक्षा और उसका परिवार झूठ बोल रहा अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा- आकांक्षा और उसका परिवार झूठ बोल रहा। वह सनातनी है, 9 फरवरी को ही उनके घर में जागरण हुआ है। सचिन सिरोही ने घर मे जागरण का एक वीडियो भी पुलिस को दिया है। एसपी देहात अभिजीत सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी है, पुलिस हालात पर नजर रखे है। ———————– ये खबर भी पढ़िए- लेम्बोर्गिनी से 6 को उड़ाया, कारोबारी के बेटे पर FIR: कानपुर पुलिस की 5 बड़ी चूक, लापरवाही पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। दरअसल, पुलिस ने रविवार रात कार के नंबर के आधार पर अज्ञात ड्राइवर पर FIR दर्ज की थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा, तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल को आगे आना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *