मेरठ में उद्यमियों के यहां रेड का देहरादून कनेक्शन:हरीश रावत के करीबी राजीव जैन के समधी हैं संजय जैन, दोनों के यहां सुबह ही पहुंची छापामार टीम

मेरठ में मंगलवार सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीम ने उद्यमी कमल ठाकुर, संजय जैन और प्रदीप गुप्ता उर्फ पिंकी के घर छापे मारे। टीम एक साथ विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट के आफिस, एकाउंटेंट, मैनेजर और सीए के घर पर पहुंची। अलग-अलग टीमें मिलकर इन तीनों बिल्डर्स और उद्यमियों के यहां पहुंची और रेड डाली। इस पूरी रेड का देहरादून कनेक्शन सामने आया है।
देहरादून में मंगलवार सुबह ही कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी राजीव जैन के यहां ईडी, आयकर का छापा पड़ा। दरअसल राजीव जैन और संजय जैन आपस में समधी हैं। उधर राजीव जैन से संजय जैन के तार जुड़े होने के कारण भी टीमों ने मेरठ में छापामारा है। बिल्डर कमल ठाकुर और संजय जैन के घर अौर आफिस समेत पांच ठिकानों पर आयकर की टीम ने सर्वे किया। कांग्रेस नेता के समधी हैं संजय जैन
संजय जैन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी राजीव जैन के समधी हैं। उनकी बेटी हिमानी की शादी संजय जैन के बेटे मितुल से हुई है। हालांकि वो लोग बाहर रहते हैं। इसके चलते ही मेरठ में रेड होना माना जा रहा है। मितुल जैन के यहां कार्रवाई राजीव जैन से नजदीकी के चलते की गई है। कमल ठाकुर संजय जैन के पार्टनर है
बैनामी संपत्ति होने की शिकायत की चर्चा
शहर के बिल्डर कमल ठाकुर, संजय जैन और प्रदीप गुप्ता ने 2007 में संयुक्त रूप से विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट फर्म बनाई। उसके बाद बागपत रोड पर न्यू शंभू नगर और विश्वकर्मा कालोनी काटी गईं। फर्म का आफिस मेट्रो प्लाजा में हैं। आरोप है कि किसी ने तीनों बिल्डरों पर बैनामी संपत्ति होने की शिकायत आयकर विभाग में की हैं सुबह 6 बजे से पहुंच गई टीम
मंगलवार की सुबह छह बजे प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय नई दिल्ली से डिप्टी आयकर आयुक्त अभिषेक जैन व अतिरिक्त निदेशक मनोज चौहान के नेतृत्व में टीम मेरठ पहुंची। एक टीम कमल ठाकुर के घर पहुंची। तो पता चला कि वो अब न्यू शंभू नगर में रहते हैं। वहां से टीम न्यू शंभू नगर पहुंच गईं। साथ ही दूसरी टीम कमला नगर में पार्टनर संजय जैन के यहां पहुंची। घर पर संजय जैन के साथ उनकी पत्नी मिली जबकि बेटे मितुल जैन अपनी पत्नी के साथ विदेश गये हैं। प्रदीप गुप्ता घर पर नहीं मिले
तीसरी टीम मेट्रो प्लाजा स्थित विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट के आफिस पहुंची। आफिस को सर्वे करने के बाद टीम फर्म के एकाउंटेंट विक्की निवासी शिव शक्ति नगर, सीए राकेश मोहन और मैनेजर के घर पर पहुंची। वहां पर सर्च करने के बाद वापस लौट गई। उसके बाद बिल्डर प्रदीप गुप्ता के घर कमला नगर पर पहुंची। प्रदीप गुप्ता बेटे के संग बाहर थे। उनकी गैर मौजूदगी में घर पर सर्वे नहीं हो सका। प्रदीप गुप्ता का मोबाइल भी बंद मिला। देर शाम प्रदीप गुप्ता का मोबाइल आन होने के बाद उनसे बात हुई। प्रदीप गुप्ता को बुलाया गया। बिल्डर्स के यहां से ज्वैलरी मिलने की चर्चा है लेकिन यह अभी पुष्ट नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *