मेरठ में रिटायर्ड दरोगा के पास 16 करोड़ की संपत्ति:30 प्लॉट, स्कूल भी; कमाई से 3 गुना ज्यादा खर्च; विजिलेंस ने की छापेमारी

मेरठ के जाग्रति बिहार में बुधवार को विजिलेंस टीम ने यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के 2 मकानों और स्कूल में छापेमारी की। 22 अफसरों की टीम ने 7 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच में पता चला कि दरोगा ने अपनी इनकम से 147% अधिक रुपया खर्च किया। दरोगा के पास 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। टीम ने 10 बैंक खातों के कागजात, 30 भूमि बैनामे, स्कूल के डॉक्यूमेंट्स कब्जे में लिए। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत दरोगा पर मुकदमा दर्ज किया है। उनके पास इतना पैसा कहां से आया? दरोगा से इस सवाल पर जबाव तलब किया है। पढ़िए पूरा मामल
‌विजिलेंस ASP इंदू सिद्धार्थ के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने मेडिकल थानाक्षेत्र स्थित कीर्ति पैलेस कॉलोनी में रिटायर्ड दरोगा के मकान नंबर ए-63 और ए-03 पर दबिश दी। दोनों मकान 2-2 मंजिला हैं। एक टीम जागृति विहार स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल जांच करने पहुंची। इस स्कूल सोसाइटी की अध्यक्ष रिटायर्ड दरोगा की पत्नी शकुंतला देवी और प्रबंधक/महामंत्री बेटा अनुराग सैनी हैं। दोनों आवास की कीमत करीब तीन करोड़ है। जांच में पाया कि घर और स्कूल की संपत्ति साढ़े 14 करोड़ है। घर से 10 बैंक खातों की पासबुक मिली है। लॉकर की जानकारी भी मिली है। 30 भूमि बैनामों के दस्तावेज भी मिले हैं। इंदू सिद्धार्थ ने बताया- साल 2019 में दरोगा महेंद्र सिंह रिटायर्ड हुए थे। महेंद्र सिंह सैनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हुई थी। शासन के आदेश पर 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी जांच चल रही थी। इसी के तहत कार्रवाई की गई है। कमाए 58 लाख और 1.43 करोड़ का खर्चा
सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला कि महेंद्र सिंह सैनी ने यूपी पुलिस में नौकरी करते हुए वैध सोर्स से कुल 58,04,666 की कमाई की। इस दौरान 1,43,84,668 रुपए खर्च भी किए, जो उनकी आय से 85,79,802 अधिक थे, यानी दरोगा ने कमाई से 147 प्रतिशत अधिक खर्च किया। विजिलेंस की मेरठ सेक्टर इंस्पेक्टर मंजू गुप्ता की जांच के बाद दरोगा को दोषी माना है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 13 (1), 1988 13 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया। स्कूल की कीमत साढ़े 11 करोड़
आरोपी महेंद्र सिंह के घर से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, आभूषण और अन्य सामान भी मिला है। एक कार, तीन स्कूटी भी घर पर मिली। न्यू देहली पब्लिक स्कूल की कीमत हाल में साढ़े 11 करोड़ मानी गई। टीम ने स्कूल में लगे सभी उपकरण एवं फर्नीचर की सूची तैयार की है। यहां खड़ी टाटा सफारी और ब्रेजा कार की जानकारी भी टीम ने की है। एएसपी ने बताया कि रिटायर्ड दरोगा के पास साढ़े 14 करोड़ की संपत्ति छापामारी में अतिरिक्त मिली है। विजिलेंस की टीम ने महेंद्र सिंह सैनी को पूरी संपत्ति के बारे में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। यूपी पुलिस में रहा है दरोगा
दरोगा महेंद्र सिंह सैनी ने 2012 में वीआरएस ले लिया था। उसकी शिकायत लगातार हो रही थी जो लखनऊ तक पहुंची। ये शिकायत आय से अधिक संपत्ति मामले की थी। उन्हीं शिकायतों के आधार पर महेंद्र सिंह के यहां छापेमारी हुई है। यूपी पुलिस में नौकरी के दौरान महेंद्र सिंह सहारनपुर, आगरा, बदायूं, अलीगढ़ सहित कई जिलों में तैनात रहा है। नोटिस का भी नहीं दे रहा था जबाव 2024 में इसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति कमाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। अब कोर्ट का सर्च वारंट लेकर यह सर्च ऑपरेशन किया गया। पिछले एक साल से दरोगा जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। उसे बार बार नोटिस देकर विजिलेंस टीम विवेचना के लिए बुला रही थी। लेकिन वो नजरअंदाज करता रहा। कॉल का जबाव भी नहीं दे रहा था। …………….. ये खबर भी पढ़ें- अखिलेश के करीबी इत्र व्यापारी के घर छापेमारी:15 घंटे से ED-IT और GST टीमें खंगाल रहीं फाइलें; 3 पीढ़ियों से चल रहा कारोबार कन्नौज में अखिलेश यादव के करीबी इत्र व्यापारी मनोज दीक्षित और उनके भाइयों के ठिकानों पर 24 घंटे से छापेमारी जारी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED), इनकम टैक्स विभाग (IT) और GST की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं है, न ही कोई अंदर आने पाया है। बुधवार को जब अधिकारी फर्म पहुंचे तो कारोबारी के परिवार ने गेट नहीं खोला। अफसर दीवार फांदकर अंदर गए। अधिकारियों की टीम इत्र कारोबारियों के 26 कोल्ड स्टोरेज, 5 स्कूल (इंस्टीट्यूट) और 3 होटलों की पड़ताल टीम कर रही है। इसके अलावा उड़ीसा में भी प्रॉपर्टी से संबंधित फाइलें खंगाली जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *