मेरठ में शीत लहर ने कंपाया:सर्द हो रही रात, 7.4°C पहुंचा तापमान, दो दिन ऐसे ही बना रहेगा मौसम

मेरठ में शुक्रवार सुबह से ही शीत लहर चलती रही। दिन में जहां धूप से थोड़ी राहत मिली वहीं, शाम को हवा के चलते मौसम सर्द हो गया। हवा की रफ्तार 15 किमी. प्रति घंटा रही। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 2 दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। वेस्ट यूपी में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। हवा चलने से ठंड का अहसास ओर बढ़ रहा है। दिन में जहां धूप निकलने से थोड़ी राहत है वहीं, रात को खूब ठंड हो रही है। रात में पाला भी पड़ने लगा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 15 दिसंबर के बाद दिन का तापमान भी नीचे आएगा। जिसके चलते ठंड बढ़ जाएगी। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अ​धिकतम तापमान 22.1°C और न्यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज किया गया। प्रदेश के शहरों का न्यूनतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *