मेले में उमड़ी हजारों की भीड़, भक्तों को नरसिंह, वराह अवतार के दर्शन

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री हनुमान चालीसा परिवार की ओर से 9वां वार्षिक मेला दुर्ग्याणा पार्किंग स्थल पर मनाया गया। श्री बाला जी के जयकारों के साथ सुंदर मंच सजाया गया। जिसमें श्री बजरंगबली जी के सुंदर चित्रपट विराजमान किए गए। शाम 7 से लेकर रात तक चले मेले में परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर संगीतमय घुन पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। जिसे सुनने के लिए हजारों भक्त मौजूद रहे। सबसे पहले पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना शुरू की। परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर हाथों से हनुमानी गदा उठाकर संगीतमय धुन पर श्री बजरंगबाण और हनुमान चालीसा पाठ किया। इसी दौरान बजरंगी सेना भी राम नाम की धुन पर नाची। वहीं एक कलाकार भगवान नरसिंह अवतार और दूसरे ने वराह अवतार धारण किया। करीब एक घंटे चले पाठ के बाद भजन गायक मनी लाडला ने मधुर वाणी से श्री हनुमान जी का गुणगान किया। गणेश वंदना के बाद मनी लाडला ने ‘मैं तो राम ही राम भजुंगा’, और ‘मेरे प्रभु जानते है बात घट-घट की बजाए जा तू प्यारे हनुमान चुटकी’ समेत कई भजन गाकर भक्तों को नाचने पर मजबूर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *