मेले में टूटकर जमीन पर आ गिरा झूला, VIDEO:झाबुआ में बच्चों ने कूदकर बचाई जान; 14 घायल, दो गंभीर

झाबुआ में मेले में लगा झूला अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया। झूले में सवार 14 स्टूडेंट घायल हो गए। दो छात्राओं को ज्यादा चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। हादसा झाबुआ के उत्कृष्ट मैदान में चल रहे ‘महाराज नो मेलो’ में सोमवार शाम करीब 4 बजे हुआ। यहां नाव वाले झूले में सांदीपनि स्कूल के 13 छात्रा और एक छात्र सवार थे। इसी दौरान झूला दो हिस्सों में बंट गया, फिर नीचे आ गिरा। झूला गिरने का वीडियो सामने आया है। इसमें स्टूडेंट झूले से लटककर उतरते भी नजर आ रहे हैं। क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तय क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाने के कारण झूला टूटा। जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया। मेले की व्यवस्थाओं की जांच शुरू कराई गई। हादसे की चार तस्वीरें… मजिस्ट्रियल जांच दल करेगा पड़ताल
कलेक्टर नेहा मीना ने मामले की पड़ताल के लिए मजिस्ट्रियल जांच दल बनाने के आदेश दिए हैं। इसमें अपर कलेक्टर सीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, लोक निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जयराम मीणा, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर महेंद्र पंवार और शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी महेश बडोले को शामिल किया गया है। सीएमएचओ डॉ. बीएस बघेल ने कहा- दो छात्राओं को ज्यादा चोट आई हैं। उन्हें निगरानी में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर आईसीयू में शिफ्ट किया जाएगा। छह साल से लग रहा मेला
स्थानीय लोगों ने बताया कि झाबुआ में पिछले छह साल से लगातार महाराज नो मेलो लगाया जा रहा है। यह 1 जनवरी से 20 जनवरी तक चलता है। इसका आयोजन हिंदू संगठनों द्वारा दिवंगत आदिवासी संत खूमसिंह महाराज की याद में किया जाता है। मेले में पांच से ज्यादा बड़े झूले और करीब 25 छोटे झूले लगाए गए हैं। कई दुकानें भी लगी हैं। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर हादसे के 3 वीडियो… बिजली की तरह दौड़ाई कार इंदौर में सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन समेत 3 की मौत हो गई। इस एक्सीडेंट के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। कैमरे में दर्ज समय के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार सुबह ठीक 4 बजकर 54 मिनट 54 सेकेंड पर हुआ है। बिजली की रफ्तार से दौड़ रही कार ठीक से नजर नहीं आ रही है, लेकिन हादसे के पहले उसकी आवाज जरूर सुनाई दे रही है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *