जांजगीर| हाई स्कूल मैदान स्थित मेला परिसर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने‑धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मेला ग्राउंड में पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा रहे हैं। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी अरुण उर्फ सागर बंजारे (24 वर्ष) तथा रितेश राठौर को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से दो धारदार हथियार बरामद हुए।पुलिस ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार गश्त जारी है, ताकि ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।


