मेवात के बूचड़खाने ले जाए जा रहे थे ऊंट:4 ऊंट मुक्त, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार, पिकअप जब्त, मंड्रेला पुलिस की कार्रवाई

मण्ड्रेला पुलिस ऊंटों की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से चार ऊंटों को मुक्त करवाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अजीम पुत्र सदीक (32), निवासी दोही (हरियाणा), इन ऊंटों को चूरू के रतनगढ़ इलाके से खरीद कर लाया था। वह इन्हें वध के लिए हरियाणा के नूंह (मेवात) स्थित बूचड़खानों में ले जाने की फिराक में था। मंड्रेला थानाधिकारी कैलाशचंद्र ने बताया कि पिकअप में 3 मादा और 1 नर ऊंट को बेहद अमानवीय तरीके से मुंह और पैर बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। थानाधिकारी कैलाशचन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऊंटों को मुक्त करवाया। पशु चिकित्सकों से सभी ऊंटों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के पश्चात उन्हें सुरक्षित देखरेख के लिए गोपाल गौशाला, मण्ड्रेला में अस्थाई रूप से सुपुर्द कर दिया गया है। वर्तमान में पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *