मेहंदीपुर धाम में 5 दिवसीय होली महोत्सव:स्वयंभू बालाजी का पंचामृत अभिषेक कर चोला चढ़ाया; श्रद्धालुओं की आवाजाही बढी

उत्तर भारत के बड़े धर्मस्थलों में प्रसिद्ध सिद्धपीठ घाटा मेहंदीपुर बालाजी में शनिवार को 5 दिवसीय होली महोत्सव का आगाज हुआ। 4 मार्च तक चलने वाले महोत्सव में दर्शनार्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। इससे कस्बे में बडी तादात में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। महोत्सव को लेकर मंदिर के महंत डॉ नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में स्वयंभू बालाजी महाराज का पंचामृत अभिषेक कर अलौकिक श्रृंगार व सोने का चोला चढ़ा गया। साथ में छप्पनभोग भी लगाया गया। जहां मंगला आरती के साथ ही विधिवित रूप से महोत्सव का आगाज हुआ। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए कतारबद्ध होकर स्वयंभू बालाजी महाराज, भैरवबाबा, प्रेतराज सरकार, सीताराम दरबार, राधा-कृष्ण व समाधी वाले बाबा के दर्शन किए। यहां होली महोत्सव पर देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचेंगे, ऐसे में व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। ट्रस्ट ने की सुगम दर्शन व्यवस्था मंदिर ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने बताया कि होली महोत्सव पर विशाल होलिका दहन, महाआरती, छप्पनभोग झांकी, महायज्ञ सहित कई धार्मिक आयोजन होंगे। इसे लेकर ट्रस्ट द्वारा सुगम दर्शन व्यवस्था, सीसीटीवी से मॉनिटरिंग, पेयजल, मेडिकल इमरजेंसी के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस व चिकित्सा टीम तैनात रहेगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 250 अतिरिक्त गार्ड तैनात किए गए हैं। 200 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात वहीं दूसरी ओर महोत्सव पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी कई बंदोबस्त किए है। दर्शनार्थियों की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए दौसा व करौली जिला पुलिस के 200 जवान तैनात किए गए हैं। महोत्सव के दौरान कस्बे में चौपहिया वाहनों नो एंट्री रहेगी। दर्शनार्थियों के वाहनों को बस स्टैण्ड व सरकारी पार्किंग में रोका जाएगा। हालांकि बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालु थ्री व्हीलर से मंदिर तक जा सकेंगे। थाना इंचार्ज गौरव प्रधान मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *