मेहंदीपुर बालाजी में होलिका दहन, VIDEO:वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के साथ रात 1:30 बजे हुआ दहन, श्रद्धालु ने अर्पित किए नारियल

आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में बीती अर्धरात्रि करीब 1:30 बजे होलिका दहन हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, इसके लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। बालाजी धाम में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने टोडाभीम रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में होने वाले होलिका दहन से पहले नारियल अर्पित करते हुए पूजा अर्चना की। जहां सिद्धपीठ के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सान्निध्य में रात करीब 1:30 बजे मंदिर के पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन कराया। दहन के दौरान श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए परिवार में खुशहाली की कामना की। जहां देर रात्रि तक श्रद्धालुओं का हुजूम देखा गया। पुलिस व मंदिर के गार्डो को भीड़ नियंत्रण के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *