मेहगांव एसडीओपी कोच्छा ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल:बोले- मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मेहगांव एसडीओपी संजय कोच्छा ने अस्पताल परिसर, मुरैना तिराहा और गल्ला मंडी क्षेत्र में गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए। एसडीओपी कोच्छा ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब और जरूरतमंदों की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए है, बल्कि समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए भी तत्पर है। इस दौरान करीब 50 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। ठंड से कांप रहे बुजुर्गों और महिलाओं को कंबल पाकर राहत मिली। कई मजदूर, जो रात में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं, कंबल पाकर खुश नजर आए। राहगीरों और बेघर लोगों को भी राहत सामग्री वितरित की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *