अमृतसर | मेहता रोड स्थित न्यू फोकल प्वाइंट के सामने एक बिजली का खंभा काफी टेढ़ा पड़ा है। हाइवे पर स्थित होने के कारण यह खंभा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर समस्या बन सकता है। लोगों का कहना है कि रात के समय यह और भी खतरनाक हो जाता है, क्योंकि वाहन चालक इसे समय पर नहीं देख पाते हैं। लोगों ने नगर निगम तथा बिजली विभाग से अपील की है कि खंभे की तुरंत जांच की जाए और इसे सही स्थिति में लगाकर संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जाए। वहीं समय रहते कार्रवाई न होने पर यह सड़क हादसों और अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। – धीरज कुमार निवासी वल्ला।


