मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स संपन्न

जालंधर | मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान की ओर से 25 से 27 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय शार्ट टर्म कोर्स “अनुदेशनात्मक अभिकल्पना एवं प्रस्तुतीकरण” संपन्न हो गया। इस पाठ्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के 30 शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान परिणाम आधारित शिक्षा, शिक्षा 4.0, ब्लूम वर्गीकरण, अधिगम की प्रमुख अवस्थाएं, कक्षा प्रबंधन तथा शिक्षण की क्रमबद्ध घटनाओं जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस के साथ राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड मान्यता पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन समापन समारोह के दौरान एचएमवी से प्रो. डॉ. प्रेम सागर ने शिक्षकों को प्रेरित करने हेतु गीत प्रस्तुत किए। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम को भविष्य के लिए उपयोगी बताया और उन्होंने प्रो. एबी गुप्ता एवं डॉ. प्रेम सागर को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *