अजमेर जिले में युवक ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो भी बनाए और खुद को निर्दोष बताया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा- पुलिस प्रशासन से निवेदन है चोरों की तलाश करें। मैं चोर नहीं हूं। मुझे फंसाया जा रहा है। गांव वालों से पूछ लेना कि कभी चोरी की है क्या? मामला मदनगंज थाना क्षेत्र के राजारेडी गांव का है। युवक ने वीडियो में खुद को निर्दोष बताया
एएसआई जगदेव कुमार ने बताया- बुधवार सुबह 8 बजे सूचना मिली कि राजारेडी गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। टीम मौके पर पहुंची और युवक को किशनगढ़ अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान त्रिलोक मेघवाल (38) के रूप में हुई। वह बस ड्राइवर का काम करता था। त्रिलोक ने सुसाइड से पहले अपने मोबाइल में वीडियो बनाए, जिसमें खुद को निर्दोष बताया। इसके अलावा एक सुसाइड नोट मिला है। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दी है। शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है। गांव वालों से युवक ने सुसाइड नोट में लिखा- पुलिस प्रशासन से निवेदन है चोरों की तलाश करें। मैं चोर नहीं हूं। मुझे फंसाया जा रहा है। मेरे फोन की रिकॉर्डिंग होती है। मैंने आज तक चोरी नहीं की। मैं कोई नशेड़ी नहीं हूं। मैं मुकेश चौधरी की गाड़ी चलाता था। मैं मुकेश से अपनी बीसी के 2 लाख रुपए मांगता हूं। मैं पहले शराब पीता था, फिर मैंने तेजा बाबा के यहां जाना शुरू कर दिया। मैंने शराब छोड़ दी। मैं निर्दोष हूं। कल मुझे गणेश ने चालीस दुकान बुलाया था। गणेश ने कहा- मैं कमरे में आ जाऊं। शाम 6 बजे हम दोनों ने सीताराम रावत की दुकान पर चाय पी। फिर हम दोनों चले गए। मैं निर्दोष हूं। किशनगढ़ के सभी गांव वालों से पूछ लेना कि कभी चोरी की है क्या? भाई बोले- सुबह मेरी पत्नी ने रसोई में लटका देखा
मृतक के भाई राकेश ने बताया- रात को 10 बजे त्रिलोक घर में रजाई ओढ़कर लेटा हुआ था और फोन चला रहा था। इसके बाद मैं सोने चला गया। सुबह 5 बजे मेरी पत्नी बाथरूम जाने के लिए उठी तो रसोई की लाइट जली देखी। इस पर उसने अंदर जाकर देखा तो त्रिलोक फंदे से लटका हुआ था। इस पर मेरी पत्नी ने मुझे बताया। मैंने रसोई में त्रिलोक को लटका देखकर फौरन स्थानीय पार्षद बबलू रावत को फोन किया। 15 दिन से तनाव में चल रहा था
राकेश ने बताया- मेरा भाई 15 दिन से तनाव में चल रहा था। कुछ दिन पहले आखरी गांव स्थित तेजा मंदिर में चोरी हुई थी। उसका आरोप त्रिलोक पर लग रहा था, जबकि चोर का वीडियो है। सब जानते हैं, लेकिन गांव वाले उसको (त्रिलोक) बोल रहे थे कि तू इस चोर को जानता है। राकेश ने बताया- त्रिलोक की शादी नहीं हुई थी। वह कई सालों से टैंकर, बस और डंपर जैसे भारी वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। … ये खबर भी पढ़ें प्रिंसिपल मजाक उड़ाते हैं, लिखकर सरकारी टीचर ने किया सुसाइड:कहा- मानसिक और शारीरिक रूप से पीड़ित हूं, 5 महीने बाद था रिटायरमेंट अलवर में सरकारी शिक्षक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। टीचर के पास से 4 पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा कि मैं बहुत बुरी स्थिति से गुजर रहा था। मैं अत्यंत दुखी हो गया था। (पढ़ें पूरी खबर)


