भरनो|तीन फरवरी से आरंभ हुई मैट्रिक और इंटर की परीक्षा प्रखंड में शांति पूर्ण ढंग से शनिवार को संपन्न हुआ। मैट्रिक की परीक्षा एक सप्ताह पहले और इंटर की परीक्षा शनिवार को प्रखंड के तीन सेंटर प्लस टू हाई स्कूल भरनो, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल भरनो और उत्क्रमित हाई स्कूल डूबो में शांतिपूर्ण ढंग और कदाचार मुक्त संपन्न हुआ। इंटर की परीक्षा के अंतिम दिन तीनों सेंटरों में कुल 527 परीक्षार्थियों ने लैंग्वेज लिटरेचर की परीक्षा लिखी, प्रोजेक्ट हाई स्कूल में सिर्फ एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अठारह दिन से चली आ रही मैट्रिक और इंटर की परीक्षा भरनो में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिसे संपन्न कराने में प्लस टू हाई स्कूल की प्राचार्य वरदानी टोप्पो, प्रोजेक्ट हाई स्कूल के एचएम संगीता कुजूर, डुबो हाई स्कूल के एचएम दीपक गुप्ता, बालिका मध्य विद्यालय के एचएम संजय गुप्ता समेत सभी केंद्रों में नियुक्त मजिस्ट्रेट ने बेहतर भूमिका निभाई।


