रांची| दामोदर घाटी निगम द्वारा 27–28 फरवरी और 1 मार्च को डीवीसी हेलीपैड ग्राउंड, मैथन में पहला मैथन मेला आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण है। मेले में बहु-राज्य हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्थानीय संगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक कला रूपों की प्रस्तुतियां होंगी, जिससे कलाकारों को सशक्त मंच मिलेगा।


