झारखंड मिथिला मंच के तत्वावधान में बुधवार को मंच के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, चिकित्सा परामर्श व कैलेंडर सह पंचांग का विमोचन का आयोजन अरगोड़ा स्थित लेक गार्डेन सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह थे। कार्यक्रम की शुरुआत मिथिला की लोक गायिका ज्योति प्रिया द्वारा भगवती गीत जय जय भैरवि…. से की गई। मिथिला गीतों पर लोग झूमते रहे। मुख्य अतिथि व मंच के सदस्यों द्वारा कैलेंडर का विमोचन किया गया। मौके पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। 42 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया। मौके पर अध्यक्ष आनंद शेखर झा, मनोज मिश्रा, संतोष झा, विनोदानंद झा, प्रभाष मिश्रा, शशिचंद्र झा, सुनील झा, पवन झा, विनोद झा, पंकज चौधरी, आनंद मोहन झा, सर्बजीत चौधरी, मनोहर झा, राहुल झा, जानकी प्रकोष्ठ की निशा झा, उषा पाठक, सबिता मिश्रा, प्रियंका प्रियदर्शी, अनुपमश्री, वर्षा मिश्रा, बिटटू दास, स्मिता झा, संजीत झा, अवंतिका झा, चंदन झा व अन्य शामिल थे। मंच का दो दिवसीय मिथिला महोत्सव का आयोजन 12 व 13 अप्रैल 2025 को होगा। इसके लिए मैथिली के नामचीन कलाकारों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। इस बार दिल्ली, मुंबई, कोल्काता, दरभंगा, मधुबनी और सहरसा से कलाकार कार्यक्रम मे अपनी प्रस्तुति देंगे।